फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में लगेगा रैक, झज्जर को मिलेंगे डीएपी के 8000 बैग

विज्ञापन
सरकारी बिक्री केंद्रों पर पहुंचेगे डीएपी के बैग। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
डीएपी खाद से लदा रैक सोमवार को रोहतक आएगी। जिससे जिले को आठ हजार बोरी डीएपी मिलेगी। वहीं, इससे रोहतक को 8 हजार बोरी डीएपी मिलने की संभावना है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इससे गेहूं की बिजाई के लिए किसानों को डीएपी की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

कृषि गुणवत्ता एवं नियंत्रण अधिकारी डॉ. जसवीर सिंह ने बताया पिछले सप्ताह भी झज्जर को 15 हजार बैग डीएपी मिली थी। इससे पूर्व 8000 से अधिक डीएपी की बोरियां लेने के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी खाद की समस्या नहीं आने दी जाएगी। 8 हजार बैग सहकारी समितियों और इफको सरकारी केंद्रों पर वितरित किए जाएंगे। इससे पहले डीएपी खाद का रैक झज्जर में लगा था जिससे 15 हजार बैग किसानों को मिले थे। गौरतलब है कि पिछले दिनों 8000 बैग डीएपी खाद सोनीपत रैक से बहादुरगढ़ क्षेत्र के किसानों के लिए मंगवाया गया था और निजी खरीद केंद्रों पर बांटा गया था। सोमवार को डीएपी खाद के रोहतक से 8000 बैग शाम तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें