बहादुरगढ़। गांव छारा में तीन युवक जबरन ऑटो में सवार हो गए और चालक को जान से मारने की धमकी देकर ऑटो छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव गिरावड़ निवासी रवि पुत्र मुकेश ने बताया कि वह सोमवार शाम को करीब पांच बजे अपने ऑटो को लेकर गांव छारा में नहर के पास पानी लेने के लिए गया था। जब वह छारा में नहर के पुल के पास पहुंचा तो एक दम से तीन लड़के उसकी आटो के सामने आ गए। उन्होंने जबरन उसके ऑटो को रुकवा लिया और उसमें सवार हो गए। कुछ दूरी पर चलने के बाद उनमें से एक लड़का बोला कि ऑटो से उतर जा नहीं तो जान से मार देंगे। रवि डर के मारे नीचे उतर गया। फिर तीनों ऑटो को लेकर छारा की तरफ चले गए। रवि ने बताया कि ऑटो छीनकर फरार हुए तीन लड़कों में से एक सागर पुत्र कुलदीप व दूसरा मोहित उर्फ बाबा पुत्र रणबीर था। तीसरे का उसे पता नहीं कौन था। पुलिस ने रवि की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आटो छीनने वालों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की टीमें लगातार एरिया में छीनी गई ऑटो व तीनों युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों जल्द ही का सुराग लगा लिया जाएगा और उन्हें पकड़कर सलाखों के पीछे कर दिया जाएगा।