फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो नकाबपोशों ने महिला के गले से लॉकेट समेत सोने की चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-9 ए में दिन दहाडे़ बाइक सवार दो बदमाशों ने पड़ोसी के मकान के बाहर गली में बैठी एक महिला के गले से सोने की लॉकेट वाली चैन झपट्टा मारकर तोड़ ली और फरार हो गए। चालक ने हेलमेट लगा रखा था और पीछे बैठे युवक ने मुंह पर कपड़ा लगा रखा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-9 ए निवासी बिमला पत्नी किशनलाल ने बताया कि वह अपनी बेटी के पास रहती है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने पड़ोसी के मकान के आगे बैठी थी तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आए। इनमें चालक ने हेलमेट पहन रखा था और पीछे बैठे लड़के ने अपने मुंह पर कपड़ा लगा रखा था। पीछे बैठा लड़का बाइक से उतरा और गले में पहनी सोने की चेन झपट्टा मारकर तोड़ ली और बाइक पर बैठकर अपने साथी के साथ फरार हो गए। महिला के अनुसार दो तोले सोने की इस चेन में सोने का लॉकेट भी था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें