फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर युवती से कुत्ता छीन ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर पैसे और गाड़ी लूटने की घटनाएं तो आपने खूब सुनी होंगी, लेकिन बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में वीरवार की शाम एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां पालतू कुत्ते को सड़क पर घुमा रही एक लड़की को पिस्तौल दिखाकर दो बाइक सवार बदमाश कुत्ते को छीन ले गए। सूचना मिलने पर सेक्टर-9 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस इस मामले में अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

सेक्टर-9 में रहने वाली दीक्षा अपने पालतू कुत्ते को वीरवार की शाम करीब सवा सात बजे सेक्टर-9 के डिवाइडिंग रोड पर घुमा रही थी। दीक्षा ने पुलिस को बताया कि वह अपने कुत्ते को लेकर सड़क पर चल रही थी तो उसी दौरान पीछे से एक बाइक पर दो युवक पहुंचे और उसे पिस्तौल दिखाई। पिस्तौल दिखाते हुए उक्त बदमाशों ने उसके हाथों से कुत्ता छीन लिया और उसे बाइक पर लेकर फरार हो गए। जैसे ही इसकी जानकारी सेक्टर-9 चौकी पुलिस को मिली तो पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए और घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए। सेक्टर-9 चौकी इंचार्ज विनोद कुमार का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें