फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे में शैटरिंग के गोदाम से उड़ाया 5 लाख का माल, ट्रक लेकर पहुंचे थे चोर

विज्ञापन
-फोटो 7 : सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ ट्रक। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
नजफगढ़ रोड पर स्थित एक शैटरिंग के गोदाम में रखे पांच लाख के माल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। चोरों ने इस घटना को केवल डेढ़ घंटे में अंजाम दिया। गोदाम के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया और चोरी किए गए सामान को ट्रक में लेकर फरार हो गए। गोदाम संचालक की ओर से पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी गई है। उधर, सेक्टर-9 चौकी प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुल्हेड़ा निवासी अमित देशवाल ने नजफगढ़ रोड पर हरदयाल स्कूल के नजदीक मकानों के निर्माण में प्रयोग होने वाली शैटरिंग का गोदाम बनाया हुआ है। बुधवार की देर शाम अमित अपने गोदाम को सही तरीके से बंद करके गया था। वीरवार की सुबह करीब 8 बजे जब वह गोदाम पर पहुंचा तो उसने देखा कि गोदाम के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। इससे वह सकपका गया और अंदर जाकर देखा तो गोदाम के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। गोदाम परिसर में ट्रक के टायरों के निशान थे। यहां से 300 से ज्यादा लोहे की प्लेटों के अलावा कॉलम के 20 से ज्यादा फरमे व अन्य सामान चोरी पाया गया। अमित के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत पांच लाख रुपये है।
- पड़ोसी दुकानदारों के कैमरे में कैद हुई वारदात
नजफगढ़ रोड पर जहां यह शैटरिंग का गोदाम है। उसमें हुई चोरी की पूरी वारदात पड़ोस की दुकानों में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। कैमरे में चोर ट्रक के जरिये गोदाम से सामान चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है। सीसीटीवी के अनुसार चोर आधी रात के बाद करीब 2 बजे गोदाम में दाखिल हुए और ट्रक में सामान लोड करके फरार हो गए। संचालक अमित के अनुसार उन्होंने इसकी सूचना सेक्टर-9 चौकी पुलिस को भी दी है।
विज्ञापन

ट्रक में सामान लोड करके ले जाने को लेकर उनके पास सूचना मिली है। फिलहाल गोदाम संचालक की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक का नंबर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- विनोद कुमार, सहायक उप निरीक्षक, सेक्टर-9 चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें