फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 दिसंबर को होगा जिला बार एसोसिएशन का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की रणभेरी बज गई है। 17 दिसंबर को बार एसोसिएशन के चुनाव होंगे। बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा, चंडीगढ़ की हिदायत के अनुसार 2021-22 के लिए जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव की तिथि साल 17 दिसंबर निर्धारित की गई है। बार चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह जिला बार एसोसिएशन के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। चुनाव के लिए कुल 905 सदस्यों को वोट का अधिकार दिया गया है। विभिन्न पदों के लिए फार्म भरने की तिथि एक व दो दिसंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

नामांकन फॉर्म की छटनी व फॉर्म वापसी की तिथि 3 दिसंबर निर्धारित की गई है। 17 दिसंबर को सुबह 08 बजे से शाम 04:30 तक वोट डाली जाएंगी। इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सर्वसम्मति से एडवोकेट आरके वर्मा, टीबी कश्यप, कृष्ण यादव, जोगेंद्र चौहान, कृष्ण सुहाग, सुरेंद्र सिंह खनगवाल, सुखवीर कादयान, गौतम लुनीवाल व धन सिंह सहरावत को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें