फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेंगे जिले के सभी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण एनसीआर क्षेत्र के झज्जर जिले में एनजीटी व सरकार की तरफ से स्कूल 15 नवंबर को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। करीब दस दिन बाद शुक्रवार को स्कूलों में एक बार फिर से रौनक लौटेगी।
विज्ञापन

स्कूल खोलने के लिए उपायुक्त के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से स्कूल प्रबंधकों को आदेश जारी दिए हैं। जिले में 932 सरकारी व प्राइवेट स्कूल हैं। इन स्कूलों में करीब एक लाख 85 हजार बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन आदेशों के बाद शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में दस दिन से पसरा सन्नाटा टूटेगा और बच्चों की चहल कदमी दिखाई देगी। स्कूलों में कोरोना से बचाव के लिए निर्धारित नियमों का पालन भी करना होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर बीपी राणा ने बताया कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को शुक्रवार से खोलने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी स्कूलों में अब पहले की तरह पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें