मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार को बादल जमकर बरसे। झज्जर क्षेत्र में 44 एमएम बारिश से शहर जलमग्न हो गया।
बारिश के दौरान शहर की अधिकांश गलियों व सड़कों पर पानी बह रहा था। लेकिन शाम को करीब छह बजे बारिश हल्की होने के करीब एक घंटे बाद सड़कों व गलियों से पानी का स्तर कम होने लगा था। सड़कों व गलियों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को भी पानी के अंदर से निकलने पर मजबूर होना पड़ा। वाहन चालक पानी के अंदर बंद हुए वाहनों को धक्का मार कर बाहर निकालते दिखाई दिए। शहर के कई मोहल्लों में मकान व दुकान सड़कों से नीचे होने के कारण घरों व दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया। लोग बाल्टियों से पानी निकालते दिखाई दिए।
कहां कितनी हुई बारिश एमएम में
क्षेत्र बारिश
झज्जर 44
साल्हावास 00
बेरी 11
मातनहेल 10
बहादुरगढ़ 00
बादली 16
वर्जन-
जिस गांव से भी पानी निकासी के लिए पंपों की डिमांड आ रही है। वहां पर पंप सेट भेजकर पानी की निकासी की व्यवस्था करवाई जा रही है। कई गांवों में पंप सेट लगाए गए हैं।
- सतीश कुमार जनावा, एसई, सिंचाई विभाग, झज्जर।
शहर में बारिश के पानी की निकासी कुछ समय में ही हो जाती है। अधिक बारिश होने के कारण एक बार तो शहर में पानी भरता है। लेकिन दो से तीन घंटे बाद पानी की निकासी हो जाती है।
- अरूण नांदल, ईओ, नगर परिषद, झज्जर।
पुराना बस स्टेंड के सामने से गुजरने वाली सड़क पर भरे पानी से निकलती गाड़ी। संवाद- फोटो : Jhjhar