फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 रैंकिंग जारी, रोहतक और गोहाना को क्लीन सिटी हरियाणा अवार्ड मिला

Thu, 11 Jan 2024 01:36 PM IST
नवीन दलाल रवि हसिजा, झज्जर (हरियाणा)

सार

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 का परिणाम शहरी एवं आवास मंत्रालय ने जारी कर दिया है। हरियणा में रोहतक और गोहाना को प्रदेश में पहला रैंक हासिल हुआ है। वहीं देश भर में हरियाणा 14वें नंबर पर रहा है।
विज्ञापन
गोहाना को मिला अवार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरी एवं आवास मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। देश भर में हरियाणा 14वें नंबर पर रहा है। हरियाणा का ओवरआल स्कोर 1958.01 रहा है। इसके अलावा प्रदेश में रोहतक और गोहाना को प्रदेश में पहला रैंक हासिल हुआ है। दोनों शहरों को क्लीन सिटी हरियाणा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा करनाल और कालका ने प्रदेश में दूसरी  रैंकिंग हासिल की है।

विज्ञापन


साथ ही झज्जर के बेरी और पंचकूला को प्रदेश में तीसरी रेंक हासिल हुई है। प्रदेश का गुरुग्राम और नीलोखेड़ी चौथे, झज्जर नगर परिषद व बहादुरगढ़ नगर परिषद ने प्रदेश में संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया है। पानीपत और फतेहाबाद छठें, हिसार और नारायणगढ़ सातवें नंबर पर  रहा है। प्रदेश का करनाल और हिसार को वाटर प्लस भी घोषित किया गया है। अंबाला और घरौंडा आठवें, यमुनानगर और समालखां नौवें, अंबाला सदर और सोहना दसवें स्थान पर रहा है।

प्रदेश में टॉप 5 में झज्जर के तीनों निकाय

झज्जर ने इस बार स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश में टॉप 5 में जगह बनाई है। इसमें सबसे ऊपर झज्जर जिले की बेरी नगर पालिका है। बेरी नगर पालिका को इस बार प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल हुआ है। पिछली 2022 की रैंकिंग में भी बेरी को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला था। जोनल रैंकिंग में भी बेरी नगर पालिका की रैंकिंग फिसल गई है। पिछली बार उत्तर भारत की जोन रैंकिंग में बेरी को 11 रैंकिंग हासिल हुई थी जबकि इस बार यह रैंकिंग 47 पर पहुंच गई है। यानी बेरी नगर पालिका 36 रैंकिंग फिसल गया है।

इसी प्रकार से झज्जर को इस बार प्रदेश में पांचवीं रैंकिंग हासिल हुई है जबकि 2022 की रैंकिंग में झज्जर नगर परिषद को पहला स्थान मिला था। झज्जर नगर परिषद ने चार रैंकिंग गंवाई है। उत्तर भारत जोनल रैंकिंग में जहां झज्जर नगर परिषद पिछले साल 4 रैंकिंग हासिल की थी, वहीं इस बार 68वीं रैंक हासिल की है। बहादुरगढ़ नगर परिषद ने इस बार प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल की है जबकि पिछली बार सातवीं रैंक हासिल की है। पिछले साल के मुकाबले दो रैंक का सुधार हुआ है। इस बार राष्ट्रीय रैंकिंग में भी बहादुरगढ़ नगर परिषद की रैंकिंग फिसली है। इस साल बहादुरगढ़ नगर परिषद की राष्ट्रीय रैंकिंग 174 है। बहादुरगढ़ को एक लाख से ज्यादा आबादी वाले वर्ग में शामिल किया गया है। पिछली बार बहादुरगढ़ नगर परिषद की राष्ट्रीय रैंकिंग 111 थी।
विज्ञापन

गोहाना नगर परिषद टीम को राष्ट्रपति ने प्रदान किया स्वच्छता अवार्ड

गोहाना नगर परिषद को सर्वाधिक स्वच्छ शहर घोषित किए जाने के बाद वीरवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। नगर परिषद की टीम ने अध्यक्ष रजनी विरमानी के नेतृत्व में 23 वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया था। साथ ही खाली पड़े प्लॉटों में भी कूड़े को उठाकर शहर को साफ सुथरा किया है।

इसके साथ ही शहर के सभी नाले-नालियों को ढका गया। इससे पहले भी नगर परिषद स्वच्छता को लेकर दूसरे स्थान पर रह चुका है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी, कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा, सफाई निरीक्षक दुर्गा रानी, वार्ड 15 से पार्षद अंजू व 10 सफाई कर्मचारी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें