फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबलधन में नया जलघर बनवाने के लिए ग्रामीणों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। करीब 7 हजार आबादी वाले गांव दुबलधन के पाना घिक्याण में पिछले करीब 10 माह से खारे पानी की सप्लाई होने से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को विभाग के एसई व एक्सईन को ज्ञापन सौंपा। विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि गांव में नया जलघर बनवाने का प्रपोजल बनाकर जल्द ही मुख्यालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण राजबीर, प्रदीप, विकास, जयपाल, रणबीर, नवीन, राजेश, देवराज आदि का कहना है विभाग की ओर से पाना घिक्याण के घरों में पानी की सप्लाई हो रही थी न तो पीने के योग्य है और न ही घर के कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकता है। विभाग की तरफ से जो पानी की सप्लाई की जाती थी। उससे अधिकांश ग्रामीणों को चर्म रोग की बीमारी हो गई।
निवर्तमान सरपंच सोमबीर का कहना है कि गांव में विभाग द्वारा जो पानी की सप्लाई की जाती थी, उसका टीडीएस 33 सौ है। गांव में नया जलघर बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीण विभाग के अधिकारियों से मिले थे। अगर गांव में पानी की समस्या का समाधान जल्द नही होता है तो ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन

वर्जन
गांव दुबलधन पाना घिक्याण के ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर मिले थे। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में नया जलघर बनवाया जाए। ग्रामीणों ने नए जलघर के लिए दूसरी जगह जमीन देने की बात कही है। जमीन को चेक किया जाएगा और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

- जितेंद्र, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें