झज्जर। बर्खास्त शारीरिक शिक्षकों का धरना 469 वें दिन भी जारी है। बर्खास्त शारीरिक शिक्षक शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिदिन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और नौकरी बहाली को लेकर सरकार से मांग कर रहे हैं।
शिक्षकों ने बताया कि 1983 शारीरिक शिक्षकों को सरकार ने एक झटके में दर-दर भटकने के लिए मजबूर कर दिया। अपने हकों की लड़ाई लड़ने के मजबूर कर दिया है। हालांकि मुख्यमंत्री ने उनको बरौदा उपचुनाव के दौरान आश्वासन दिया था कि पीटीआई का चूल्हा बुझने नहीं दिया जाएगा, लेकिन सरकार की वादाखिलाफी के कारण पीटीआई काफी आहत हैं। सरकार ने समय रहते उनकी बहाली नहीं की तो वे आगामी ऐलनाबाद व कालका उपचुनाव में सरकार के खिलाफ मतदान करवाने के लिए दोनों विधानसभाओं की गलियों में घूमकर सरकार के विरुद्ध वोट डालने की अपील करेंगे। जिला सर्वकर्मचारी संघ व सीआईटीयू के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया और बहाली को लेकर आगामी रणनीति बनाई। इस दौरान बर्खास्त शारीरिक शिक्षक समिति के प्रधान देवेेंद्र शर्मा, जयभगवान, विजय कोच, चांदवीर, प्रीत कुमार हुड्डा, सुनील कुमार, अजय नारा, जयपाल गुढा, विष्णुदत जांगड़ा, रमेश जांगड़ा, सीआईटीयू से किरण के अलावा अन्य मौजूद रहे।