फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दूसरी डोज बेहद जरूरी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से बचाव के लिए अब तक 10,68,011 का टीकाकरण करने का आंकड़ा हासिल कर लिया है। इस मौके पर उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने कहा कि कोराना के खिलाफ लड़ाई में दूसरी डोज बेहद जरूरी है। उन्होंने टीकाकरण से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों व कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हुए वैक्सीन लगवाने वाले जिलावासियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर से सतर्क होने की जरूरत है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन बेहद जरूरी है। इसके लिए जिन व्यक्तियों ने अब तक वैक्सीन की डोज नहीं लगवाई सबसे पहले उन्हें नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना बेहद जरूरी हैं। ऐसे में जिन लोगों ने अब तक दूसरी डोज नहीं लगवाई, वह भी जल्द से जल्द अपनी दूसरी डोज लगवाए। जिला में स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर्स व अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों में वैक्सीन के आंकड़े उत्साहवर्धक हैं। जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन लगवाई है, वह अपने आस-पास लोगों को भी वैक्सीन के प्रति प्रेरित करें। कोरोना से बचाव के लिए दूसरी सावधानी सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति स्वयं जागरूक रहना पड़ेगा। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल अवश्य करना।
‘कोरोना से बचाव के लिए सावधानियां जरूरी।’
उन्होंने बताया कि महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत समय-समय पर जारी होने वाले नियमों के प्रति गंभीरता दिखानी होगी। बाजारों में भी दुकानदार अपने प्रतिष्ठान्न कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक नियम सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व नियमित रूप से हाथों को साबुन या सैनेटाइजर से साफ रखने के लिए ग्राहकों को आगाह करते रहें। उन्होंने कोरोना के खिलाफ दुनिया भर में वैज्ञानिक, स्वास्थ्यकर्मी, स्वच्छताकर्मी व सामान्य जनमानस गंभीरता से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सावधानी ही बचाव है और कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां जरूर रखी जाएं।
विज्ञापन

जिले में अब तक वैक्सीन का ब्योरा
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संजीव मलिक ने बताया कि बुधवार तक स्वास्थ्यकर्मियों को पहली 8163 व दूसरी डोज 8043, फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली 8685 व दूसरी डोज 8796, 18-44 वर्ष आयु वर्ग को पहली 632170 व दूसरी डोज 445257, 45-59 वर्ष आयु वर्ग को पहली 229378 व दूसरी डोज 139964 व 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को पहली 172776 व दूसरी 99447 डोज दी जा चुकी है। जिला में 7,01,516 लोगों ने वैक्सीन की पहली व 3,66,495 ने दूसरी डोज लगवा ली है। जिला में वैक्सीन की दोनों डोज का यह आंकड़ा 10,68,011 पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें