फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में तेजी से हो रहा रेलवे स्टेशन का नवनिर्माण

Wed, 09 Oct 2024 05:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ में रेलवे स्टेशन पर बनाया जा रहा भवन। संवाद -फोटो 52 : यहां बनाई जाएगी पा
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उद्योग नगरी बहादुरगढ़ के रेलवे स्टेशन को सुंदर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाकर विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने का काम तीव्र गति से चल रहा है। ग्राउंड फ्लोर का कार्य होने के बाद अब प्रथम तल का कार्य किया जा रहा है। वहीं पार्किंग स्थल बनाने के लिए रेलवे क्वार्टरों को तोड़ने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

नवनिर्माण होने के बाद बहादुरगढ़ उद्योग नगरी होने और यहां रेलवे की पर्याप्त जमीन होने के चलते इस स्टेशन को शानदार लुक मिलेगा। यह कार्य अमृत भारत योजना के तहत किया जा रहा है। जल्द ही स्टेशन पर विद्युत, पार्किंग, वेटिंग एरिया, लैंडस्केपिंग जैसे क्षेत्रों में विस्तार किया जाएगा। मार्च 2025 तक कार्य पूरा होगा।

स्टेशन की दूसरी एंट्री के लिए सिटी प्लानर के अनुसार दूसरी एंट्री और सकुलेटिंग एरिया का विकास, पार्सल, वेटिंग हॉल, प्लेटफार्म, रिटायरिंग रूम, कार्यालयों में फर्नीचर, बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार दिव्यांगजन सुविधाएं, एलईडी आधारित स्टेशन नाम बोर्ड व लाइटिंग, महिलाओं, दिव्यांगजनों के लिए पर्याप्त शौचालय, नई सुविधाओं के निर्माण के लिए भविष्य में नए भवन की आवश्यकता, भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर रूफ प्लाजा, दूरसंचार विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार वाई-फाई का प्रावधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन 1932 में बना था। इसके बाद अब स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने की परियोजना के तहत बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बड़ा पार्किंग एरिया, 24 घंटे बिजली, पीने का पानी, वातानुकूलित लॉबी, हाई स्पीड एस्केलेटर, एयर कॉनकोर्स और होटल जैसी सुविधाएं जोड़ने की प्लानिंग है। रेल अधिकारियों ने बताया कि योजना के मुताबिक सभी चयनित स्टेशन का सुधार होगा। इसी तरह स्टेशन पर प्रवेश द्वार का चौड़ीकरण, उच्च स्तरीय प्रकाश व्यवस्था, स्टेशन वेटिंग हॉल का विस्तार, स्टेशन पर उपलब्ध अनुपयोगी स्थान को जोड़ते हुए एग्जीक्यूटिव लाउंज का विस्तार, अप्रोच सड़क का चौड़ीकरण, पैदल चलने वालों के लिए रास्ता, वाहन का प्रवेश-अस्तित्व, भूनिर्माण, दूसरा प्रवेश द्वार हरे पैच और स्थानीय कला को बढ़ावा देने के लिए कार्य किए जाने हैं। प्लेटफार्मों व शैडों की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी।



वर्जन...

रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का काम तीव्र गति से किया जा रहा है। ग्राउंड फ्लोर का काम होने के बाद अब प्रथम तल के कार्य में तेजी है। -तरुण कुमार, ठेकेदार, वर्धमान कंस्ट्रक्शन कंपनी
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें