फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन बाद स्कूलों में लौटी रौनक

विज्ञापन
बच्चों को स्कूल लेकर जाती वैन। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। वायु प्रदूषण को लेकर एनसीआर क्षेत्र में स्कूल खुलने पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद शुक्रवार को सुबह जिले के सभी स्कूल खुल गए हैं। पिछले 10 दिनों से विद्यार्थियों की छुट्टी की वजह से सन्नाटा पसरा हुआ था, जो शुक्रवार की सुबह टूट गया। विद्यार्थियों की स्कूलों में चहलकदमी दिखाई दी और निर्धारित समय पर सभी विद्यार्थी अपने विद्यालय में पहुंचे। जिले में 932 स्कूलों में 185000 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की तरफ से वीरवार की देर शाम स्कूल खोलने के लिए आदेश जारी कर दिए थे। जिसके बाद शुक्रवार को सभी बच्चे स्कूलों में पहुंचे। इसके लिए भी विद्यार्थियों के अभिभावकों के पास संदेश डाल दिया गया था। 15 नवंबर को सरकार की तरफ से एनसीआर क्षेत्र में लगने वाले चार जिलों में स्कूलों के अवकाश की घोषणा की थी। पहले 17 तक, फिर 21 नवंबर तक और उसके बाद आगामी आदेशों तक स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए थे।
वर्जन
जिले के सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान पहले की तरह खुल गए हैं। सुबह विद्यार्थियों अपने निर्धारित समय पर कक्षाओं में नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए स्कूलों में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीपी राणा, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें