फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की कई कालोनियों में सर्दी के मौसम में भी कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। लोगों को दो-तीन दिन में पानी की सप्लाई मिल रही है। इससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। लोग पैसे देकर पेयजल ले रहे हैं। पेयजल की समस्या से आजिज होकर वार्ड 18 के धर्म विहार के मंगल चौक पर महिलाओं ने मटका फोड़कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। छिल्लर ने कहा कि अगर सरकार, प्रशासन व जनस्वास्थ्य विभाग ने जल्द ही पेयजल सप्लाई नहीं सुधारी तो विभाग के कार्यालय के बाहर जल्द ही धरना दिया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र, कृष्ण चंद्र, सतपाल मास्टर, जोगेंद्र, ओमबीर, रवि, इंद्रावती, आशा, ताज, बिमला, सुनीता, बीना, रेशम, आशा, राज, बिमला ,शशि बाला ,संतोष ,रोशनी, सविता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें