फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन नहीं मिलने पर सीएम विंडो पहुंचे पेंशनधारक

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह से समाज कल्याण बोर्ड की पेंशन नहीं मिलने से नाराज पेंशनधारकों ने सीएम विंडो पर शिकायत भेजी है। इससे पहले भी पेंशनधारकों ने तीन माह तक पेंशन नहीं मिलने पर पीएनबी के बाहर प्रदर्शन किया था। पेंशनधारक समाज कल्याण बोर्ड में भी अपनी मांग उठा चुके हैं लेकिन एक माह की पेंशन देकर दो माह की रोक ली गई। ऐसे में एक बार फिर पेंशनधारक सीएम विंडो पहुंचे हैं।
विज्ञापन

सुखबीर, रामकरण, अनूप सिंह, होशियार, बाबूलाल, धनपत, भोजाराम, सुरेश, धर्मपाल, रमेश, सरदारी सिंह, मोतीराम, नैनतारा, सावित्री, रामचंद्र, उमेद, मेवा, राजपाल,अमीचंद, रामेश्वर, राम सिंह, कमल सिंह, सतु, महाबीर, सरदारेलाल, संतोष व होशियार सिंह को भी दो माह से पेंशन नहीं मिली है। इन पेंशनधारकों ने बताया कि बार-बार बैंक के चक्कर लगा रहे है लेकिन कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया जा रहा। पेंशन ओरिएंटल बैंक में मिलती थी लेकिन अब पंजाब नेशनल बैंक में मर्ज होने के चलते उनकी पेंशन पंजाब नेशनल बैंक में आने लगी है। बार बार मांग करने के बाद अब एक माह की पैंशन जारी की गई और पिछले दो माह की रोक ली गई है। होशियार सिंह ने कहा कि पेंशनधारकों को परेशान किया जा रहा है। केवल ओरियंटल बैंक से आए पेंशनधारकों की पेंशन रोक रखी है जबकि पीएनबी के पेंशनधारकों को पेंशन दी जा रही है। ऐसे में बैंक की ओर से पक्षपात किया गया है। अब उनके सामने आर्थिक तंगी खड़ी हो गई है। पेंशनधारकों ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर पेंशन देने की मांग की है ताकि उनके परिवार की आर्थिक तंगी दूर हो सके। उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार ने कहा कि समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें