झज्जर। 15 अगस्त को झज्जर बहादुरगढ़ में स्थापित किए जा रहे 500 व 1000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन वाले प्लांट को जनता को समर्पित किया जाएगा। इसके बाद अस्पतालों में मरीजों को ऑक्सीजन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सामान्य अस्पताल झज्जर व बहादुरगढ़ में दोनों प्लांट का ट्रायल शुरू हो गया है। यह प्लांट 15 अगस्त से शुरू हो जाएंगे। प्लांट से पाइप के माध्यम से सीधे ऑक्सीजन बेड तक पहुंचाई जाएगी।
एनएचएम के निदेशक डॉ. आरएस पूनिया ने वीरवार को झज्जर के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। सुबह उन्होंने बहादुरगढ़ के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया था। दोनों प्लांटों को ट्रायल पर चालू किया गया है। डॉ पूनिया ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट के चालू होने के बाद सिलिंडर री-फीलिंग की की आवश्यकता नहीं पडे़गी।
उन्होंने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज तेजी लगनी है। कोरोना के मामलों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से उन्होंने चर्चा की। उनका कहना है कि सरकार की तरफ से चंडीगढ़ मुख्यालय से अधिकारियों कि हर जिले की को लेकर जिम्मेदारी लगाई गई है। उनकी झज्जर व पलवल जिले मैं ड्यूटी लगाई गई है। जिसके तहत वे झज्जर जिले का दौरा कर चुके हैं।
बैठक में सिविल सर्जन डॉक्टर संजय दहिया के अलावा जिले के सभी उप सिविल सर्जन, एसएमओ व चिकित्सक भी मौजूद रहे।