फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों को वेरीफिकेशन के लिए कोई फार्म नहीं हुआ प्राप्त, प्रदेश में 44649 ने आवेदन किए

विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन करती छात्राएं। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। कॉलेजों की यूजी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का बुधवार को तीसरा दिन था। इन आवेदनों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन भी बुधवार से ही शुरू होनी थी, लेकिन कॉलेजों को वेरिफिकेशन के लिए कोई फार्म प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार अब वीरवार को कॉलेजों में वेरिफिकेशन के लिए फार्म भेजे जाएंगे। वहीं विभाग के पोर्टल पर पूरे हरियाणा में किए गए आवेदनों की संख्या दर्शाई गई है। राज्य में विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों के लिए मंगलवार की शाम तक 44649 आवेदन किए गए।
इनमें 22788 लड़कियों के आवेदन हैं। कुल आवेदनों में 51 प्रतिशत लड़कियों और 49 प्रतिशत लड़कों के आवेदन हैं। बीए के सर्वाधिक 32767, बीकॉम के 11273, बीएससी नॉन मेडिकल के 6916, बीसीए के 3177, बीएससी मेडिकल के 1964, बीबीए के 1690, बीकॉम आनर्स के 1486, बीए अंग्रेजी आनर्स के 645, बीएससी गणित ऑनर्स के 518 और बीकॉम वोकेशनल के 316 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कॉलेजों की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं में एडमिशन का नया शेड्यूल 13 अगस्त को जारी कर दिया था। एडमिशन का पोर्टल 16 अगस्त से खुल गया था। दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच 28 अगस्त तक होगी। यदि किसी विद्यार्थी के दस्तावेज में कोई कमी पाई गई तो उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मेसेज भेज दिया जाएगा। पहली मेरिट लिस्ट 2 सितंबर को जारी होगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 6 सितंबर तक फीस भर सकेंगे। फीस भी केवल ऑनलाइन ही जमा होगी।
विज्ञापन

13 सितंबर से ओपन काउंसिलिंग होगी
इसके बाद भी अगर कॉलेजों की सीटें खाली रहती हैं तो उनको भरने के लिए 13 सितंबर से ही एडमिशन पोर्टल दोबारा खुलेगा। ओपन काउंसिलिंग में कोरोना महामारी के कारण कोई लेट फीस नहीं ली जाएगी।
नेहरू कॉलेज में हैं यूजी की 1180 सीटें
झज्जर के राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में विभिन्न स्नातक कक्षाओं की कुल 1180 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें बीए की 480, बीएससी नॉन मेडिकल की 300, बीएससी मेडिकल की 80, बीकॉम की 160, बीसीए की 80 और बीबीए की 80 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें