फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसौदा से एक किलोमीटर दूर बनेगा न्यू आसौदा रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सोनीपत से पलवल तक एक्सप्रेस वे के साथ-साथ बनने वाले हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर पर आसौदा गांव के निकट बनने वाला न्यू आसौदा रेलवे स्टेशन मौजूदा आसौदा रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर होगा। यह जानकारी शहर के निवासी एक व्यक्ति को हरियाणा रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने दी है। इस जानकारी से साफ हो गया है कि फिलहाल और नए कॉरिडोर को आसौदा रेलवे स्टेशन (मौजूदा) से दोनों ओर से जोड़ने की कोई योजना नहीं है। उधर, इलाके के लोगों ने बुधवार को सांसद डॉ. अरविंद शर्मा से मिलकर प्रस्तावित कॉरिडोर को मौजूदा आसौदा रेलवे स्टेशन से दोनों तरफ से जोड़ने की मांग दोहराई। जनता की मांग पर सांसद ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर इस मांग की पैरवी की।
विज्ञापन

केवल रेलवे हाल्ट होगा न्यू आसौदा स्टेशन
शहर के लाइन पार क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी के निवासी जिले सिंह ने हरियाणा रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन को पत्र लिखकर सूचना अधिकार के तहत परियोजना के संबंध में जानकारी मांगी थी। कॉर्पोरेशन की ओर से परियोजना के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने जानकारी भेजी है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि नई लाइन पर न्यू आसौदा रेलवे स्टेशन केवल एक हाल्ट रेलवे स्टेशन के रूप में प्रस्तावित है। स्पष्ट किया गया है कि सोनीपत-पलवल रेल कॉरिडोर पर प्रस्तावित न्यू आसौदा रेलवे स्टेशन से मौजूदा आसौदा रेलवे स्टेशन की दूरी लगभग एक किलोमीटर होगी। वर्तमान डीपीआर के अनुसार, सोनीपत-पलवल रेल कॉरिडोर पर कुल 16 स्टेशन बनेंगे। इस रूट पर सोनीपत के पास पहला स्टेशन हरसाना कलां और पलवल के पास पृथला होगा।
कुल 16 स्टेशन बनेंगे :
1. पृथला
2. सिलानी
3. सोहना
4. धुलावट
5. चान्दला डूंगरवास
6. मानेसर
7. न्यू पातली
8. बाढ़सा
9. देवरखाना
10. बादली
11. मांडोठी
12. न्यू आसौदा
13. जसौर खेड़ी
14. खरखोदा
15. ताड़कपुर
16. हरसाना कलां
सीएम से भी हो चुकी बात
बुधवार को ग्रामीणों ने सांसद शर्मा को बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उनकी मांग को स्वीकार कर चुके हैं। उन्होंने भी रेल मंत्री को पत्र लिखा है और अब यह फाइल रेल भवन में निदेशक एमटीपी के विचाराधीन है। सांसद से मिले प्रतिनिधिमंडल की अगुुवाई प्रो. हरिओम ने की। रोहतास कुमार, आजाद सिंह, जिले सिंह व विनोद भी उनके साथ थे। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि न्यू आसौदा रेलवे स्टेशन बनाया गया तो यात्रियों को बहुत कठिनाई होगी। उन्हें एक रेल कॉरिडोर से दूसरे रेल कॉरिडोर की ट्रेन पकड़ने के लिए करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलकर जाना होगा। हां, अगर एक मौजूदा स्टेशन को ही रखा गया तो इस सेवा का लाभ हजारों लोग उठाएंगे, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन

वर्जन
मैंने लोगों के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर बीते वर्ष 2 अगस्त और 9 सितंबर को रेल मंत्री आश्विन वैष्णव को पत्र लिखे थे। अब पुन: पत्र भेजकर रोहतक लोकसभा क्षेत्र के लोगों की भावना से अवगत करवा दिया है। रेल मंत्री को यह भी बताया है कि 9 दिसंबर को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के समक्ष भी जनता की मांग पर गंभीरता से चर्चा हुई। कॉर्पोरेशन अधिकारियों ने इस पूरा मामला रेल मंत्रालय को भेज दिया था।
विज्ञापन

- डॉ. अरविंद शर्मा, सांसद, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें