। दुबलधन गांव में 15 अक्तूबर को राजमेश की पीट पीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करअदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। आरोपियों की पहचान प्रदीप उर्फ नासिर व प्रीत उर्फ छोटू निवासी गांव दुबलधन के तौर पर हुई।
थाना प्रभारी बेरी उप निरीक्षक सुंदर पाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव दुबलधन में एक व्यक्ति की आपसी विवाद को लेकर मारपीट करके गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वारदात के संबंध में सुनील निवासी दुबलधन ने शिकायत देते हुए बताया कि शराब के नशे में गांव के ही व्यक्तियों ने आपसी विवाद को लेकर जान से मारने की नियत से 15 अक्तूबर को मारपीट की गई थी। मार पिटाई से लगी गंभीर चोटों के कारण उसके भाई राजमेश की मौत हो गई। शिकायत पर थाना बेरी में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।