फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

गांव महराना में कॅरिअर परामर्श मेला एवं कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। नेहरू युवा केंद्र एवं जनशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट महराना द्वारा गांव महराना की नई चौपाल में कॅरिअर परामर्श मेला एवं कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के युवाओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने जीवन में सफलता के टिप्स दिए।
विज्ञापन

केंद्र के वालंटियर हरीश ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्मबीर महराना ने शिरकत करते हुए युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को जीवन में कभी हार ना मानने तथा सही दिशा में बढ़ने के टिप्स दिए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे रोहतास एवं रिंकू मलिक ने बताया कि युवाओं को कॅरिअर के मार्गदर्शन देते हुए शिक्षक मनोज कुमार, ट्रैफिक मैनेजर हंसराज तथा फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर आशीष जून को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। वहीं कार्यक्रम में बतौर अध्यक्ष भूपेंद्र अहलावत उपस्थित रहे। ट्रैफिक मैनेजर ने युवाओं को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा की जाने वाली भर्तियों के नियमों तथा भविष्य में कैरियर संबंधी जानकारियां दीं। बतौर मुख्य वक्ता युवाओं को संबोधित करते हुए शिक्षक मनोज कुमार ने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार जीवन में बार-बार असफल होने के बाद भी देश के बहुत सारे जाने-माने व्यक्तियों ने न केवल सफलता प्राप्त की, बल्कि लाखों लोगों के लिए भी आदर्श भी बने। उन्होंने कहा कि युवाओं को असफल हुए व्यक्तियों से सफलता के गुर सीखना चाहिए। सभी वक्ताओं एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. लीला, संजीत, दीपक, हरीश, हितेश यादव, राहुल आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें