फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मौत, बेटे ने काटी हाथ की नस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली गेट के पास घर में महिला की मौत हो गई जबकि उसके पुत्र ने हाथ की नस काट लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना को लेकर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहतक के खरावड़ गांव निवासी सुरेेंद्र ने बताया कि उसकी बहन रेखा बेटे अंकुर के साथ दिल्ली गेट कॉलोनी में रहती थी। शुक्रवार को अंकुर ने घर आया। दरवाजा न खुलने पर वह दीवार फांद कर घर के भीतर घुसा। इसके बाद घर में उसे मां का शव पड़ा मिला। अंकुर ने उसी समय अपने हाथ की नस काट ली और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पूरे घर में खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने उसी समय गंभीर हालत में अंकुर को उपचार के लिए जहां नागरिक अस्पताल भिजवाया। वहीं घटनास्थल का मौका मुआयना कर मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
डीएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि मृतक महिला के भाई रोहतक के खरावड़ गांव निवासी सुरेंद्र ने इस मामले में अपनी बहन की हत्या की आशंका जताई है जिसके बाद पुलिस ने मामले में धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। घटना की सूचना मिलते ही डीसपी राहुल देव व एसपी राजेश दुग्गल भी मौके पर पहुंचे और शहर थाना प्रभारी जयभगवान को आवश्यक निर्देश भी दिए। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

मामले की सच्चाई क्या है इसका पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने और जांच की तह तक जाने के बाद ही पता लग पाएगा। पुलिस मामले को हर पहलू से जोड़ कर देख रही है।
- राहुल देव, डीएसपी
शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों का सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत का खुलासा हो पाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

- जय भगवान, निरीक्षक, प्रभारी शहर थाना, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें