फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के प्रावधानों बारे किसानों को जानकारी देने और फसल बीमा पॉलिसियों की डिलीवरी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ कार्यक्रम का शनिवार को शुभारंभ हुआ। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल, विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा, विभाग के निदेशक डॉ. हरदीप सिंह ने वीडियो कांफ्रेंस से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में वीडियो कांफ्रेंस में जिले के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

डीसी ने झज्जर जिले के 27 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की बीमा पॉलिसी वितरित की। जिले के अन्य किसानों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग व जिला की बीमा कंपनी बजाज आलियांज के प्रतिनिधि एक से 10 मार्च तक ग्रामवार विशेष कैंप लगाकर घर-घर जाकर पॉलिसी वितरित करेंगे। डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में किसानों की अक्सर यह शिकायत रहती है कि उन्हें योजनाओं के प्रावधानों के बारे में सही समझ नहीं है। ऐसे में उनको कई बार मुआवजा लेने में परेशानी होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत किसानों को घर-घर जाकर पॉलिसी डिलीवर करने के लिए मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ कार्यक्रम चलाया है।
उन्होंने कहा कि कभी भी प्राकृतिक आपदा के बाद फसल का नुकसान होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उसके नुकसान की भरपाई की जाती है। इसके लिए किसान को मामूली प्रीमियम देना होता है। किसानों को अपनी फसल का बीमा अवश्य कराना चाहिए। उन्होंने जिले में जलभराव वाले क्षेत्रों के किसानों को मत्स्य पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। किसानों को अब परंपरागत खेती के साथ-साथ आय के वैकल्पिक स्रोतों पर फोकस करना चाहिए। डीसी ने खेती में रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के प्रयोग पर नियंत्रण की सलाह दी। इस दौरान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के टीए डॉ. ईश्वर जाखड़, एएसओ कुलदीप सिंह व एसए सतीश कुमार आदि जिले के प्रगतिशील किसान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें