फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: MIE में फुटवियर फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो कर्मी घायल, चार जिलों की 18 दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ी

Sat, 16 Jul 2022 11:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

Modern Industrial Estate बहादुरगढ़ में फुटवियर फैक्टरी में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। धमाके के साथ केमिकल के ड्रम फटे। फैक्टरी में रखा कच्चा और तैयार माल जल गया।
विज्ञापन
फुटवियर कंपनी में लगी भयंकर आग और आसमान में काला धुआं। आग बुझाने में जुटे दमकल कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआईई) के भाग-बी में स्थित एक फुटवियर फैक्टरी में शनिवार की दोपहर भीषण आग लग गई। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। एक कर्मचारी तो ऊपर से कूदकर घायल हो गया। घटना में महिला समेत दो कर्मचारी घायल हुए हैं। आग लगने से फैक्टरी में रखा कच्चा और तैयार माल जल गया। दिल्ली और आसपास के चार जिलों की 18 दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। फैक्टरी में आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। नुकसान का आंकलन नहीं हुआ है।

विज्ञापन


बहादुरगढ़ के एमआईई भाग-बी में तीन प्लाटों में चरण पादुका नाम से फुटवियर कंपनी की फैक्टरी है। यह फैक्टरी चार मंजिला है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे  फैक्टरी की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। आग की पलटें देखकर फैक्टरी के कर्मचारियों में खलबली मच गई। उन्होंने भागकर बाहर आकर अपनी जान बचाई।

फैक्टरी में रखे केमिकल, रबड़ और पीवीसी आदि ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग उनके संपर्क में आकर और तेजी से फैल गई। पूरी फैक्टरी आग की चपेट में आ गई। आग लगने से केमिकल के ड्रम भी फटते रहे।  घटना में महिला कर्मचारी सत्यवती और सोनू घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हालांकि दोनों की हालत खतरे से बाहर है। बताया गया है कि फैक्टरी के अंदर कर्मचारी ने कूदकर अपनी जान बचाई है।  एसडीएम भूपेंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी जयभगवान ,दमकल अधिकारी रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुटे रहे।

दिल्ली और चार जिलों की 18 दमकल गाड़ियां लगी
आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने के लिए बहादुरगढ़ की दमकल गाड़ियां कम पड़ गई। इसके बाद रोहतक, सोनीपत, झज्जर, सांपला और दिल्ली से दमकल की गाड़ियां बुलाई गई। कुल 18 गाड़ियां आग बुझाने में लगी थी। देर शाम तक गाड़ियां फैक्टरी की आग बुझाने में जुटी रही। मगर दमकल कर्मी आग को नियंत्रण में नहीं आ पाई। आग लगातार सुलगती रही। आग के दौरान फैक्टरी से निकले धुएं से आसमान पूरी तरह ढक गया और धुआं बहादुरगढ़ शहर में कई किलोमीटर तक नजर आया।

नुकसान के आंकलन में समय लगेगा : फैक्टरी संचालक
फैक्टरी मालिक दिल्ली निवासी राजेश ने बताया कि समय रहते ही फैक्टरी के अंदर से सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया था।  फैक्टरी में काफी मात्रा में कच्चा और तैयार माल रखा था। नुकसान कितना हुआ है इसका आंकलन अभी संभव नहीं है। इसका आंकलन करने में अभी समय लगेगा। 

कई जिलों से अग्निशमन की गाड़ियों को बुला लिया गया था। फैक्टरी में आग लगने के कारणों के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। शार्ट-सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पूरी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। -रविंद्र कुमार, दमकल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें