फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहता ने की आत्महत्या, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
मृतका साक्षी का फाइल फोटो। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
साल्हावास। गांव गोरिया में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी मृतका के मायके में दी गई। गांव गोरिया में पहुंचकर मृतका के परिजनों ने पुलिस को फोन पर फंदा लगाने की सूचना दी। जिस पर झाड़ली चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर उसके पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चरखी दादरी जिले के गांव सोफ कासनी गांव निवासी साक्षी की शादी 26 अप्रैल 2021 को झज्जर के गांव गोरिया निवासी मोनू के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि साक्षी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार पहले भी गांव से लोग आकर मृतका के ससुराल वालों को समझा चुके थे, लेकिन उनकी डिमांड बढ़ती ही गई और साक्षी को परेशान किया जा रहा था।
वर्जन
मृतका के पिता राजेश के बयान पर मृतका के पति मोनू, उसके भाई जितेंद्र व सास गुड्डी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामकरण दहिया, निरीक्षक, थाना साल्हावास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें