बहादुरगढ़। शहर के वार्ड नंबर 24 से कई लोग वीरवार को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की मौजूदगी में इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल हो गए। राठी ने सभी का स्वागत किया और उनको पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने की बात कही।
नफे सिंह राठी ने कहा कि इनेलो की दिनोंदिन बढ़ती लोकप्रियता को देेखते हुए दूसरे दलों के लोग इनेलो में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा की सरकार से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है और इनेलो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। प्रदेश के साथ-साथ बहादुरगढ़ में भी इनेलो को मजबूती मिल रही है। इसलिए आने वाला समय अब इनेलो का है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर पार्टी से जोड़ने का काम करने को कहा। अंकित चुघ के नेतृत्व में जतिन मलिक, भूषण अरोड़ा, कार्तिक अरोड़ा, ओम परूथी, अमित दुग्गल, शंटी दुआ, सोनू गुलाटी, पवन चुघ, सुनील खुराना, आजाद मास्टर, रोहतास, छोटेलाल, दिनेश, मोहित गुलियानी व प्रदीप आदि ने इनेलो की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद रमन यादव, पार्टी के जोन अध्यक्ष सूर्यकांत बोंदवाल, अमित दलाल और जोन प्रभारी राज सिंह वर्मा भी मौजूद थे।