जिला पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों द्वारा वीरवार को माछरौली व साल्हावास क्षेत्र गांव माछरौली, खुड्डन, सरौला, सुहाना, साल्हावास, बिठला, अमौली, लडायन, भुरावास, निलाहेडी में फ्लैग मार्च कर आम जन को निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव करवाने का विश्वास दिलाया गया।
पांच अक्तूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव को पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए झज्जर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इस संबंध अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है तथा एक-दूसरे को जानकारी देते हुए जिला के पुलिस जवानों व पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा द्वारा शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता व निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मांगा गया है उन्होंने बताया कि तीन पैरामिलिट्री की फोर्स पहुंच चुकी है जबकि कुछ पुलिस बल और पहुंचने की संभावना है
उन्होंने बताया कि जिला पुलिस तथा पैरामिलिट्री के जवानों द्वारा वीरवार को माछरौली व साल्हावास क्षेत्र गांव माछरौली, खुड्डन, सरौला, सुहाना, साल्हावास, बिठला, अमौली, लडायन, भुरावास, निलाहेडी में फ्लैग मार्च कर आम जन को निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव करवाने का विश्वास दिलाया गया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिला पुलिस के सभी अधिकारी तथा थाना प्रभारी की बैठक लेकर चुनाव के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने बताया कि पैरामिलिट्री व स्थानीय पुलिस द्वारा जिला के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी करके पूरी चौकसी बरती जा रही है और संदिग्ध वाहनों व लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जिला पुलिस के सभी थाना प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। मादक पदार्थ तथा शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे हैं। अभियान में और अधिक तेजी लाई जाए तथा विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की धड़पकड़ योजनाबद्ध तरीके से की जाए।