फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: गणेश विसर्जन के दौरान चार लोग माइनर में डूबे, दो को बाहर निकाला और दो की तलाश जारी

Thu, 19 Sep 2024 10:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जो  दोनों की तलाश में जुटी है। 16 घंटे बाद भी उनका सुराग नहीं लगा है। मौके पर ग्रामीणों की भी भारी भीड़ जमा है। बादली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
चार लोग माइनर में डूबे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीआर माइनर में गणेश गणेश विसर्जन के लिए आए चार लोग माइनर में डूब गए। दो को बाहर निकाल लिया गया। जबकि दो की तलाश जारी है। युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली के नजफगढ़ के दीचाऊं कलां से आदित्य सैनी अपने कुछ साथियों के साथ गणेश विसर्जन के लिए बादली के पास एनसीआर माइनर पर आए थे। जब वह गणपति की प्रतिमा को विसर्जन कर रहे थे तो चार लोगों का पैर फिसल गया। दो को वहां खड़े लोगों ने बचा लिया। जबकि 24 वर्षीय आदित्य सैनी और विकास की तलाश नहीं हो सकी। देर शाम हुई हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जो  दोनों की तलाश में जुटी है। 16 घंटे बाद भी उनका सुराग नहीं लगा है। मौके पर ग्रामीणों की भी भारी भीड़ जमा है। बादली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें