फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सचिवालय में पार्किंग परिसर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर में पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से डीसी श्याम लाल पूनिया ने परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था के साथ ही पार्किंग स्थल को बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिला मुख्यालय पर आने वाले लोगों को वाहन पार्किंग की सेवा प्रभावी रूप से मिले इसके लिए प्रशासन की ओर से पार्किंग व्यवस्था को सही तरीके से तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्किंग एरिया में वाहन खड़े करने में वाहन मालिकों को परेशानी न हो इसके लिए जल निकासी प्रबंध सुनिश्चित करते हुए पार्किंग एरिया का सुधारीकरण तत्परता से किया जाए।
उन्होंने लघु सचिवालय परिसर में सफाई व्यवस्था निरंतर बनाए रखते हुए सुखद माहौल परिसर में बनाए रखने के दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। डीसी ने कहा कि सफाई कार्य के साथ ही परिसर में लगे पौधों का भी उचित रखरखाव हो, इसके लिए फेंसिंग व पानी की आपूर्ति सहित अन्य प्रबंध प्रभावी तौर पर किए जाएं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम झज्जर शिखा व सीटीएम रेणुका नांदल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें