फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूचियों की त्रुटियों में सुधार के लिए एसडीएम से मिले पूर्व पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ पूर्व नगर पार्षदों व अन्य नागरिकों ने सोमवार को उपमंडल निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम से मिलकर शहर के कई वार्डों की मतदाता सूचियों में त्रुटियां होने की शिकायत की और उन्हें दुरुस्त करवाने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम हितेंद्र कुमार के समक्ष मतदाता सूचियों पर आपत्तियां जताने वालों में पूर्व पार्षद धर्मेंद्र वत्स, पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, पूर्व पार्षद सत्य प्रकाश छिक्कारा, डॉ. महेंद्र भारद्वाज व पुरुषोत्तम वत्स आदि शामिल थे। नागरिकों के इस प्रतिनिधि मंडल ने अपने शिकायत में कहा है कि बहादुरगढ़ नगर परिषद की वोटर लिस्ट में अत्यधिक त्रुटियां हैं। ये सूची भेदभाव पूर्ण तरीके से बनाई गई हैं। कई वार्डों की सूूचियों में शहर के साथ लगते गांवों के लोगों के नाम भी जोड़ दिए गए हैं। जबकि इन ग्रामीणों के नाम उनके गांव की सूचियों में भी हैं। शहर की सूची में सैकड़ों लोग ऐसे हैं, जिनके नाम एक से अधिक वार्डों में हैं। अब नगर परिषद के चुनाव निकट होने के कारण गांवों के कुछ वोटर अपनी वोट शहर में स्थानांतरित करवा रहे हैं। जबकि नगर परिषद के चुनाव के बाद इन नामों को दोबारा गांव में स्थानांतरित करवा दिया जाता है।
किसी वार्ड में 1500 तो किसी में 5000 वोट
एसडीएम को दी शिकायत में नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि प्रभावशाली लोग सूचियों में अपने फायदे के लिए हेराफेरी करवा रहे हैं। जो पारदर्शी चुनाव करवाने में बड़ी बाधा होगा। इसलिए सभी बीएलओ को डोर टू डोर भेजकर वोटर लिस्ट की जांच कराएं। जिनकी मृत्यु हो गई है या जो यहां से घर छोड़कर कहीं बाहर चले गए हैं उनके नाम सूची से हटाए जाएं। बोगस वोटों का सर्वे कर नई वोटर लिस्ट बनाई जाए। सतप्रकाश छिक्कारा और धर्मेंद्र वत्स ने एसडीएम को अवगत करवाया कि वार्डों की सूचियों में मतदाताओं की संख्या में बहुत अधिक अंतर है। उन्होंने बताया कि शहर के वार्ड-11 की सूूची में केवल 1553 वोटरों के नाम हैं, वार्ड 9 की सूची में 2058 के नाम हैं। जबकि वार्ड 5 में 5000, 16 में 5941, 19 में 5300, 20 में 5565, 24 में 5052 और वार्ड 29 की मतदाता सूची में 4869 लोगों के नाम हैं। पार्षदों ने कहा कि कम वोटों वाले वार्ड में उम्मीदवार के लिए चुनाव लड़ना बहुत आसान रहेगा तो बहुत अधिक वोटों वाले वार्ड में उम्मीदवार को बहुत मुश्किल होगी। इसलिए दोबारा परिसीमन किया जाए अथवा वोटर लिस्ट दुरुस्त की जाएं।
विज्ञापन

मतदाता सूचियों में त्रुटियों की उपरोक्त शिकायतों की गंभीरता से जांच करवाई जाएगी। जरूरत पड़ी तो सभी बीएलओ को डोर टू डोर भी भेजा जाएगा। वोटर लिस्ट पूरी पारदर्शिता के साथ दुरुस्त की जाएगी। किसी भी सूची में बोगस नाम नहीं रहेेंगे।
विज्ञापन

- हितेंद्र कुमार, उपमंडल निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम, बहादुरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें