फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाली सड़कों की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के मौसम में सड़कों पर हुए गड्ढों का आकार रोज बढ़ता जा रहा है। येे हादसों की वजह भी बन रहे हैं। शहर में दिल्ली-रोहतक रोड पर जगह-जगह गड्ढे होने से चालक परेशान रहते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए इस मार्ग और क्षेत्र में दिल्ली व हरियाणा को जोड़ने वाली छोटी सड़कों की मरम्मत भी शुक्रवार को शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

शहर में दिन के समय सड़क व्यस्त रहते इस तरह का कार्य करने को लेकर लोगों ने सवाल भी उठाए। दिल्ली-रोहतक रोड पर अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति रहती है। दिन के समय ही सड़क के बीचोंबीच कंक्रीट से भरी गाड़ी खड़ी करने से वाहनों की कतारें लगी रही।
राहगीर मोंटी, सुरेंद्र, राजीव, प्रीतम, अमित ने कहा कि पिछले 2-3 तीन से मौसम अचानक खराब हो रहा है। किसी भी समय बारिश हो जाती है। ऐसे में पैच वर्क करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ हो तो तभी पैच वर्क होना चाहिए। यह काम रात के समय किया जाए तो बेहतर है। दिन के समय सड़क पर वाहनों का दबाव रहता है। पैच वर्क के दौरान उड़ती धूल भी राहगीरों को परेशान करती है। कंक्रीट की गाड़ी सड़क के बीचोंबीच खड़े किए जाने से जाम लग जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर भी दिल्ली-रोहतक रोड पर पकौड़ा चौक के पास हुए गड्ढों को भरने के लिए पैच वर्क किया गया, लेकिन कुछ समय बाद हुई तेज बारिश से कंक्रीट निकलने शुरू हो गए, जो दुपहिया वाहन चालकों के लिए बेहद परेशानी का कारण बने रहे। इन सड़कों को एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग और मार्केट कमेटी ठीक करेंगे।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र में इन रास्तों को किया जाएगा ठीक
- बहादुरगढ से झाड़ौदा बॉर्डर तक 3 किलोमीटर की सड़क
- बहादुरगढ से निजामपुर बॉर्डर तक 3.5 किलोमीटर की सड़क
- बहादुरगढ़ से निजामपुर (दिल्ली) बाया बामनोली की 4 किलोमीटर की सड़क
- बहादुरगढ़ से झाड़ोदा वाया सिद्धीपुर की 6 किलोमीटर की सड़क
- रेडक्रॉस रोड नियर पीपीएमआईई से पीवीसी मार्केट दिल्ली (टीकरी) की 2 किलोमीटर की सड़क
- सैनिक स्कूल से बाईपास से दिल्ली तक की 2 किलोमीटर की सड़क
- बहादुरगढ से नजफगढ़ (दिल्ली) वाया गांव ईशरहेड़ी की 7 किलोमीटर की सड़क
- बहादुरगढ़ से निजामपुर सड़क वाया छोटूराम नगर (एमआइई रेलवे क्रॉसिंग) की 2 किलोमीटर की सड़क
- सेक्टर-9 मोड़ से मामा चौक बहादुरगढ़ की 0.7 किलोमीटर की सड़क
- सेक्टर-9 मोड से झाड़ौदा फ्लाईओवर बाईपास की 3 किलोमीटर की सडक
- झाड़ौदा फ्लाईओवर बाईपास से बालोर चौक बाईपास की 3 किलोमीटर की सड़क
बादली-झज्जर से दिल्ली जाने वाले वैकल्पिक ये रास्ते होंगे ठीक
- बादली से ढांसा (दिल्ली) वाया ढांसा बॉर्डर की 2 किलोमीटर सड़क
- गांव गुभाना से बाकरगढ़ (दिल्ली) की 2 किलोमीटर सड़क
- गांव देवरखाना से गांव ढांसा की 2 किलोमीटर सड़क
- बादली से ढांसा रोड नजदीक टीआरएच स्कूल से ईशापुर (दिल्ली ) की 3 किलोमीटर सड़क
बहादुरगढ़ और बादली इलाके की कुल 11 सड़कों पर पैच वर्क शुरू कर दिया गया है। सरकार द्वारा दी गई 10 दिन की अवधि में यह काम निपटा दिया जाएगा।
- अनिल रोहिल्ला, कार्यकारी अभियंता, पीडब्लूडी, बहादुरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें