फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-गिरदावरी की पुन: पड़ताल के लिए खेतों में पहुंच रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार ई-गिरदावरी की पुन: जांच पड़ताल के लिए अधिकारी खेतों का दौरा कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर जिले में हाल ही में राजस्व विभाग अधिकारियों व कर्मचारियों और हरसेक के माध्यम से ई-गिरदावरी की गई है।
विज्ञापन

ई-गिरदावरी में मिले मिसमैच के तहत अब प्रशासन की ओर से पुन: जांच पड़ताल व मौका मुआयना किया जा रहा है। डीसी श्याम लाल पूनिया के निर्देश पर सीटीएम रेणुका नांदल ने गांव झांसवा, मुंडाहेड़ा, तलाव, पाटौदा, खेड़ी सुल्तान के खेतों में पहुंचकर फसल की ई-गिरदावरी की पुन: जांच पड़ताल करते हुए रिकार्ड अपडेट किया।
सीटीएम ने कहा कि सरकार व प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो और उन्हें उनकी फसलों का उचित भाव व विपरित परिस्थिति में उचित मुआवजा दिया जाए। ऐसे में प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग के माध्यम से मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज फसलों की अपडेट स्थिति जानने के लिए ई-गिरदावरी करवाई गई। राजस्व विभाग व हरसेक से मिले आंकड़ों के तहत कुछ स्थानों पर खेतों में फसलों का मिसमैच मिला, ऐसे में अब उन्होंने फिर से पुन: जांच पड़ताल करते हुए रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें