फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ली में तीन घरों में हथियार सहित घुसे बदमाश, नकदी व आभूषण लूटे

विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़े गए संदूक के ताला। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झाड़ली गांव में एक ही रात में हथियार लेकर तीन बदमाश तीन घरों घुस गए। जहां पर दो परिवारों के लोगों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित पुलिस कंट्रोल रूम व त्वरित सहायता के लिए जारी किए गए नंबर पर कॉल करते रहे। जब नंबर नहीं मिला तो पुलिस चौकी में फोन कर मामले की सूचना दी गई। उस समय तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

एक घर से पांच हजार की नकदी व आभूषण और दूसरे घर से एक लाख 35 हजार रुपये और आभूषण लूट लिए हैं। सूचना मिलने के बाद साल्हावास पुलिस थाना प्रभारी रामकरण दहिया, डीएसपी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी मौके से सुबूत जुटाए हैं।
झाड़ली गांव निवासी नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वीरवार की रात को करीब 10 बजे पत्नी सोनिया व बेटा यश अपने मकान में एक कमरे में सो गए थे। सुबह करीब 3:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश पिस्तौल लेकर कमरे में घुस आए। उन्होंने उन पर टार्च की लाइट मारी व तीनों ने उसे व उसकी पत्नी पर पिस्तौल तान दी और एक ने मेरे हाथ बांध दिए। वह हाथ में सोने का कड़ा पहने हुए था उसे कटर से काट लिया व उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन तोड़ ली। फिर इनमें से एक बदमाश उन पर पिस्तौल ताने रहा और दो बदमाशों ने अलमारी खोलकर पर्स से एक सोने की चेन, एक अंगुठी, एक जोड़ी बाले व अलमारी में रखे हुए लगभग 135000 रुपये निकाल लिए। घर में रखे हुए लॉकर को भी तोड़ने की कोशिश की। तीनों बदमाश करीब चार बजे लूटपाट कर फरार हो गए। उसने पड़ोस में बताया तो पता चला कि अजीत के घर में भी वारदात को अंजाम दिया है। इसके मकान से भी सोने चांदी के आभूषण व पांच हजार रुपये नकद लूट कर ले गए। वहीं इससे पहले वे गांव के ही हरी सिंह के मकान में भी घुसे, मगर वहां से उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- रामकरण दहिया, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें