फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की पशुपालन पर टैक्स वसूलने की कोशिश : नैन

विज्ञापन
टीकरी बॉर्डर पर सभा में मौजूद किसान। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के नेता जोगिंदर सिंह नैन ने कहा कि सरकार ग्रामीण काम धंधों पर भी टैक्स लगा रही है। अब पशुपालन पर टैक्स वसूलने की कोशिश की जा रही है, लेकिन किसान किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं देंगे। नैन रविवार को टीकरी बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की सभा में किसानों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

जोगिंदर सिंह नैन ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बार-बार बयान देते हैं कि हम किसानों के साथ हैं, लेकिन पशुपालन पर टैक्स लगाना किसानों पर अत्याचार है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन बाद सिंघु बॉर्डर पर किसानों का एक शिविर लगेगा। इसमें उत्तरी राज्यों के किसानों को आंदोलन को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
चाचा अजीत भी जीते थे नौ महीने में : रलदू
पंजाब किसान यूनियन के रलदू सिंह मानसा ने कहा कि चाचा अजीत सिंह ने नौ महीने आंदोलन चलाकर सरकार को हरा दिया था और अब हमारे आंदोलन को भी नौ महीने होने को हैं, हम भी चाचा अजीत के आंदोलन की बराबरी करने वाले हैं और जीतकर जाएंगे। हमारी लड़ाई पूंजीवाद ओर साम्राज्य वाद के साथ है हमारी लड़ाई सरकार रूपी परमाणु से है। परमाणु फटने के बाद शहर के शहर बर्बाद कर देता है। हमें इसका डटकर सामना करना है और तीनो कानूनों को रद्द करवाकर ही जाना है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के पंजाब राज्य प्रधान परगट सिंह, भारतीय किसान यूनियन लक्खोंवाल पंजाब के प्रधान पुरुषोत्तम गिल, भाकियू जुलाना जींद के कुलदीप ढांडा, जींद से भाकियू टिकैत के बारूराम और पाई (कैथल) के रमेश ढुल ने भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें