फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्कर्स ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सेक्टर छह स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में आशा वर्कर्स ने लंबित पड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए आशा वर्कर्स सिविल सर्जन कार्यालय पहुंची और उप सिविल सर्जन डॉ. सजीव मलिक को मिशन निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आशा वर्कर्स ने बताया कि कई साल से उनकी मांगें लंबित हैं। सरकार आशा वर्कर्स से वेतन से अधिक काम ले रही है। वर्कर्स ने कहा कि 24 सितंबर को उनकी ओर से राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान वर्कर्स ने 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू करते हुए उन्हें स्थायी रूप से पक्का करने, वेतन बढ़ाने और हेल्थ वर्कर्स का दर्जा दिए जाने समेत कई की मांगें की।
आशा वर्कर्स की लंबित मांगों को सरकार जल्दी पूरी करे। 24 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल आशा वर्कर्स, केंद्रीय यूनियनों व नेशनल स्तर की फेडरेशनों के आह्वान पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवेश मातनहेल, राज्य प्रधान आशा वर्कर्स यूनियन।
आशा वर्कर्स ने ज्ञापन में जो भी मांगें रखी हैं, उन्हें उच्चाधिकरियों के पास पहुंचा दिया जाएगा।
- डॉ. संजीव मलिक, उप सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें