सामान्य अस्पताल में टीके लगवाने पहुंचे लोग। संवाद
- फोटो : Jhjhar
जिले के कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर शारीरिक दूरी के नियम की धड़ल्ले से अनदेखी हो रही है। कोरोना की तीसरी लहर के बीच यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसके बावजूद लोग मॉस्क लगा रहे हैं न दूसरी हिदायतों का पालन कर रहे हैं।
इसी माह एक सिंतबर को कोरोना मुक्त होने के चार दिन बाद जिले में रविवार को कोरोना का एक सक्रिय केस मिला था। जबकि स्वास्थ्य विभाग की सूची में दो सक्रिय केस बताए जा रहे हैं। इसमें एक केस पुराना है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी भी लोगों को कोरोना महामारी से बचाव करना होगा। फिलहाल कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए टीका आ चुका है। इसलिए हर व्यक्ति को जिले को कोरोना मुक्त बनाए रखने के लिए सावधानी बरतनी आवश्यक है।
334 लोगों की हो चुकी है मौत
कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को देखा जाए तो जिले में अब तक 18846 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, जिनमें से 18511 मरीज ठीक होकर वापस घर लौट चुके हैं। इसके अलावा अब तक जिले में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 334 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से 603819 लोगों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए थे इनमें से 582131 लोगों के सैंपलों रिपोर्ट निगेटिव आई है।
कोरोना कम हुआ है खत्म नहीं हुआ है। इस लिए कोरोना संक्रमण के प्रति पूरी तरह से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और टीकाकरण करवा कर अपने आप में परिवार को सुरक्षित करने की आवश्यकता है।
- डॉ संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।