फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खारे पानी की सप्लाई से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दुबलधन पाना घिक्याण के ग्रामीण पिछले आठ माह से खारा पानी पीने को मजबूर है। ग्रामीणों गांव में खारे पानी की सप्लाई को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। उसके बावजूद भी अधिकारी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण नसीब, सुरेंद्र, जगबीर सिंह, अशोक कुमार, प्रिंस, बिजेंद्र, संदीप, रमेश, राकेश कुमार आदि का कहना है कि गांव दुबलधन पाना घिक्याण में विभाग की ओर से पानी की सप्लाई के लिए सिवाना मार्ग पर जलघर बनाया हुआ है। जलघर से जो गांव में पानी की सप्लाई हो रही है वह बिल्कुल खारा पानी है। सप्लाई का पानी न तो पशु पीते है न ही घर के कार्यों में इस्तेमाल होता है। ग्रामीणों को पीने का पानी मोल खरीदकर व दूर-दराज खेतों में लगे हैंडपंपों से लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में खारे पानी की सप्लाई की समस्या को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
ग्रामीण देवराज ने बताया कि विभाग की तरफ से पाना घिक्याण के घरों में जो पानी सप्लाई हो रहा है वह न तो पीने के योग्य है और न ही घर के कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्रामीण जसबीर ने बताया कि जलघर का लेवल नीचा होने के कारण जिन किसानों के खेतों में फसल डूबने का डर रहता है। वह खेतों का पानी भी जलघर में निकाल देते हैं।
विज्ञापन

जलघर में नहरी पानी न आने की वजह से भूमिगत पानी सप्लाई हो रहा है। लोगों की ओर से पानी चोरी रोकने को लेकर अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। अधिकारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर जलघर में नहरी पानी पहुंच जाए तो ग्रामीणों को खारे पानी की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

- सोमबीर, निवर्तमान सरपंच, दुबलधन घिक्याण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें