फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के ऑक्सीजन बाग में लहलहाएंगे सोनीपत के ट्रीमैन सूरा की नर्सरी के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत के जागसी गांव निवासी चंडीगढ़ पुलिस के सिपाही देवेंद्र सूरा की नर्सरी के पौधों से अब झज्जर के ऑक्सीजन बाद भी लहलहाएंगे। सोनीपत व चरखी दादरी में तैयार किए गए ऑक्सीजन बागों के बाद अब उनकी नर्सरी के पौधे झज्जर में भी सप्लाई होने लगे हैं। हालांकि देवेंद्र सूरा प्रशासन को पौधे मुफ्त उपलब्ध करवा रहे हैं। ट्रीमैन सूरा पौधे देखरेख की जिम्मेदारी की शर्त उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन

देवेंद्र सूरा का कहना है कि पर्यावरण परिवार के नाम से उनका संगठन है, जो हर साल 50 से 60 हजार पौधे तैयार करता है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण परिवार की ओर से अब तक पुलिस लाइन सोनीपत, सेक्टर 23 सोनीपत, तिहाड़, जागसी, बिधल, चकिया, बली, कुतुबपुर, चरखी दादरी जिले के गांव चंदीनी सहित अनेक स्थानों पर ऑक्सीजन बाग लगाए गए हैं। अब झज्जर जिले में भी नौ ऑक्सीजन बाग तैयार किए जा रहे हैं। फिलहाल उनकी नर्सरी में करीब 24 हजार पौधे उपलब्ध हैं।
नर्सरी में हैं ये पौधे
देवेंद्र सूरा ने बताया कि उनकी नर्सरी में बड़, पीपल, नीम, बेलपत्र, जामुन, लोहकाट, अर्जुन, कटहल, देसी कीकर, जाल, जाट्टी, ढाक, हरड़, बहेड़ा, आंवला, गुल्लर, शीशम, अमरूद आदि अनेक प्रकार के पौधे हैं। अब तक वे कुल 15 व झज्जर जिले में पहला ऑक्सीजन बाग लगा चुकें हैं। मुफ्त सेवा में पौधे दिए जा रहे हैं। उनका मकसद युवाओं को जोड़ना व पर्यावरण के क्षेत्र में क्रांति पैदा करना है। झज्जर के ऑक्सीजन बाग के लिए रविवार को 300 पौधे आएं हैं। उनमें बरगद, पीपल, नीम, हरड़, बहेड़ा, आंवला, बेलपत्र, अर्जुन, गुल्लर आदि हैं। सूरा ने बताया कि उनकी नर्सरी 24 घंटे खुली रहती है। कोई भी कभी भी पौधे ले सकता है, लेकिन उसकी देखरेख की जिम्मेदारी लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें