फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज में 877 आवेदनों में से 203 का हुआ सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी और निजी महाविद्यालय की स्नातक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन में दो दिन बचे हैं। महाविद्यालयों में आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन भी साथ-साथ किया जा रहा है। सत्यापन की प्रक्रिया के तहत अब तक नेहरू कॉलेज में विभिन्न कक्षाओं के 203 आवेदनों का ऑॅनलाइन सत्यापन किया जा चुका है। दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच 28 अगस्त तक होगी। पहली मेरिट लिस्ट दो सितंबर को आएगी।
विज्ञापन

अब तक 877 आवेदन
राजकीय महाविद्यालय झज्जर में स्नातक कक्षाओं की 1180 सीटों के लिए अब तक 877 आवेदन किए गए हैं। इनमें से बीए की 480 सीटों के लिए 519, बीकॉम की 160 सीटों के लिए 66, बीएससी नॉन मेडिकल की 300 सीटों के लिए 153, बीएससी मेडिकल की 80 सीटों के लिए 40, बीबीए की 80 सीटों के लिए 29 व बीसीए की 80 सीटों के लिए 70 आवेदन किए गए हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में काफी कम समय बचा हुआ है। आवेदनकर्ता जल्द से जल्द आवेदन करें।
- डॉ. अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, नेहरू महाविद्यालय, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें