फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 71 में बने गड्ढे दे रहे दुर्घटनाओं को निमंत्रण, अथॉरिटी नहीं दे रही ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 71 व सर्विस रोड की हालत खस्ता हो गई है। जगह-जगह से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं जो वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी जान कर अनजान बनी हुई है। जिसके कारण हाईवे पर से सफर करना बहुत ही जोखिम भरा हो गया है। सड़क के बीचोंबीच बने चौड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन

अक्सर देखा जाता है कि हाईवे पर वाहन फर्राटा भरकर दौड़ते हैं लेकिन सड़क पर बने गड्ढों के कारण जहां वाहनों की गति पर लगाम लगा रहे हैं। वहीं काफी वाहन सड़क की हालत खस्ता होने के कारण खराब भी हो रहे हैं और आर्थिक बोझ वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण राजमार्ग प्रबंधन की जिम्मेदारी इसके रख रखाव को लेकर ज्यादा बनती है लेकिन झज्जर से होकर रोहतक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और कुछ दिनों में कोहरा व धुंध छाने के बाद तो राष्ट्रीय राजमार्ग 71 पर सफर करना जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने जैसा होगा क्योंकि हाइवे पर कोहरे के कारण वाहन चालकों के लिए संजीवनी का काम करने वाली सफेद पट्टी भी कई स्थानों से गायब या धुंधली पड़ने लगी है तो कई जगहों पर अच्छे से दिखाई भी नहीं दे रही है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि पुलों के साथ बनाए गए सर्विस रोड की हालत भी खस्ता बनी हुई है। जिससे वाहनों का कुछ न कुछ सामान टूटना आम बात बन गई है। वहीं पुलों के नीचे भी गहरे गड्ढे बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें