फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 दिन बाद जिला बाल संरक्षण समिति को सौंपी मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जब इंसान जन्म लेता है और अच्छे और बुरे कर्मों के लिए संस्कारों का मिलना शुरू होता है। हम सभी को अच्छे संस्कारों को ही प्राप्त करना चाहिए। अच्छी सोच वाले व्यक्ति हमेशा आगे बढ़ते हैं। ये बातें नागरिक अस्पताल झज्जर में 17 दिनों से पल रहे अनजान बच्चे को जिला बाल संरक्षण अधिकारी को सौंपते हुए एमएस डॉ. कनिका ने कही।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के डीएमएस डॉ. सुरेंद्र दहिया व मोटिवेटर जिला अर्श काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि पुलिस बीते दिन 11 अक्तूबर की सुबह नागरिक अस्पताल झज्जर में अहरी गांव से अनजान बच्चा लेकर पहुंची थी। जिसको तुरंत एसएनसीयू में भर्ती किया गया। 11 अक्टूबर से लेकर बच्चे की लगातार डॉक्टर और स्टाफ द्वारा परवरिश की जा रही है। बीच-बीच में कई बार पीजीआई रोहतक में भी चेकअप करवाया ताकि बच्चे को किसी प्रकार की अन्य बीमारी ना हो इसी को लेकर आज बच्चे बिल्कुल स्वस्थ है।
इसलिए इस बच्चे को सिविल सर्जन डॉक्टर संजय दहिया के मार्गदर्शन में बुधवार को जिला बाल संरक्षण अधिकारी अनु, जिला बाल संरक्षण समिति की मेंबर वीना रानी को कागज कार्रवाई करते हुए सौंप दिया ताकि इस बच्चे को सही संरक्षण मिल सके। इस मौके पर पॉलीक्लीनिक इंचार्ज डॉ. संजय सचदेवा, डॉ. मनीषा डाबर, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सुमित्रा, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सुदेश राठी, नर्सिंग ऑफिसर प्रतिभा नर्सिंग ऑफिसर आरती, नर्सिंग ऑफिसर सोनी, स्टोर कीपर महेंद्र शर्मा व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें