झज्जर। हरियाणा शूटिंग बॉल टीम को सांसद दीपेंद्र हुड्डा व विधायक गीता भुक्कल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अमेच्योर शूटिंग बॉल एसोसिएशन के महासचिव जयप्रकाश कादयान व जिला शूटिंग बॉल एसोसिएशन के प्रधान अमित जून ने बताया कि यह टीम 25, 26 व 27 मार्च को चनन खेड़ा अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब में 40वीं राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम भाग लेगी।
टीम में लड़कों में फतेहाबाद जिले से चार खिलाड़ी, हिसार जिले से एक और सिरसा जिले से सात खिलाड़ी चयनित हुए हैं और कप्तान सुरेश कुमार भादू हिसार बनाए गए हैं। इसी तरह लड़कियों की टीम में सात खिलाड़ी झज्जर से, तीन खिलाड़ी भिवानी से और दो खिलाड़ी करनाल से चयनित हुई हैं। लड़कियों की टीम की कप्तान सुधा को बनाया गया है। लड़कों के कोच कृष्ण कुमार सिहाग भिवानी से और मैनेजर प्रदीप कुमार पोटलिया फतेहाबाद से बनाए गए है। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान नरेश कुमार कटारिया, समाज सेवी ठेकेदार सुरेंद्र जोंधी, एसीपी राजबीर जाखड़, शिक्षाविद बाला धनखड़, विकास अहलावत, डॉ सुनील जाखड़, प्रदीप हुड्डा, आजाद भदानी, राव नाहर सिंह, डॉ रामप्रकाश अहलावत उपस्थित थे।