फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: आप प्रदेशाध्यक्ष बोले- कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत, अति उत्साह से हरियाणा में नुकसान हुआ

Sun, 13 Oct 2024 08:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

डॉ. सुशील गुप्ता ने एलान किया कि आप हरियाणा में सभी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है। अति उत्साह नुकसान करता है वो नुकसान हरियाणा में कांग्रेस को हुआ है। आप प्रदेशाध्यक्ष ने रोहतक और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व अन्य नेताओं की बैठक ली। 
विज्ञापन
बैठक लेते सुशील गुप्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर में आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि भविष्य में आम आदमी पार्टी सभी चुनाव प्रदेश में अपने दम पर लड़ेगी। चाहे वह पंचायत का चुनाव हो या नगर परिषद, नगरपालिका, जिला परिषद, ब्लाॅक समिति का हो। पार्टी अपने संगठन को और मजबूत करने का काम करेगी। वह रविवार को कबलाना गांव में रोहतक और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों, लोकसभा क्षेत्रों से संबंधित प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल को चाहते थे और सबने उत्साह भी बढ़ाया, लेकिन यदि इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़ा जाता तो निश्चित तौर पर सरकार बदलती और बीजेपी की विदाई होती। आज कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि हम सभी मिलकर पूरी मेहनत से आगे के लिए संघर्ष करेंगे। अब हरियाणा से बीजेपी को आम आदमी पार्टी ही भगाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है। अति उत्साह नुकसान करता है वो नुकसान हरियाणा में कांग्रेस को हुआ है। अगर इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ता तो निश्चित तौर पर सरकार बदलती। 20 विधानसभा सीट को लेकर चुनाव आयोग से कांग्रेस द्वारा शिकायत करने पर सुशील गुप्ता ने कहा कि अगर कांग्रेस पहले सोच विचार कर लेती तो आज यह नौबत नहीं आती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं सरकार से उम्मीद करता हूं कि हरियाणा में भय मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और नशा मुक्त प्रशासन चलाएंगे। आम आदमी पार्टी ने जो सत्ता में शामिल पार्टी जेजेपी थी, उनसे ज्यादा वोट लिए। आम आदमी पार्टी ने इनेलो और बसपा का गठबंधन होने के बाद भी 30 से ज्यादा सीटों पर इनसे ज्यादा वोट लिए। हरियाणा में अरविंद केजरीवाल को तीसरे विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। आप नेता अन्नू कादियान मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें