फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: गिर रहे सोने चांदी के दाम, आयात शुल्क घटने से झूम उठेगा सर्राफा बाजार, जानिए क्या है दाम

Thu, 25 Jul 2024 08:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

बजट में आयात शुल्क घटने की घोषणा से सर्राफा कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सोना-चांदी पर आयात शुल्क 15 से घटकर 6 प्रतिशत हो गया है। स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बोले कि व्यापार को फायदा होगा।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोना-चांदी पर आयात शुल्क घटने से त्योहारी सीजन पर सर्राफा बाजार झूम उठेगा। इससे कारोबारियों को रौनक की उम्मीद है। मंगलवार को आए बजट में सोना-चांदी पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटकर 6 प्रतिशत रह गया है। इससे एक तरफ सोना-चांदी के भाव लगातार गिर रहे हैं तो दूसरी तरफ त्योहार पर बाजार उठेगा। अच्छा कारोबार की उम्मीद सर्राफा कारोबारी मान रहे हैं।

विज्ञापन


सोना-चांदी पर आयात शुल्क कम होने से ग्राहकों को तो लाभ मिलेगा ही, साथ ही देशभर में इनके भावों में समानता भी रहेगी। हरियाणा स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा कि पिछले 10 साल से सर्राफा कारोबारी आयात शुल्क घटाने की मांग कर रहे थे। देर से ही सही, लेकिन बजट में सरकार ने 9 प्रतिशत शुल्क घटाया है।

आयात शुल्क घटने से सोना-चांदी की तस्करी पर रोक लगेगी। अवैध कारोबार में कीमतों की मनमानी नहीं चलेगी। शुल्क में कमी से 10 ग्राम सोने पर 6 हजार रुपये और एक किलोग्राम चांदी पर करीब 7500 रुपये कीमत में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में कई त्योहार हैं। इसका बाजार को फायदा होगा। तस्करी पर रोक लगेगी। वित्त मंत्री की घोषणा से हम खुश हैं। बजट में सर्राफा कारोबार के हित में निर्णय लिया गया है। इस बार रक्षा बंधन पर बाजार में रौनक आएगी।
विज्ञापन


वहीं हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर की कबाड़ी मार्केट के महालक्ष्मी ज्वैलर्स के संचालक जयभगवान का कहना है कि आयात शुल्क घटने से स्मगलिंग कर लाए गए सोने और नियमपूर्वक लाए गए सोने के भावों में ज्यादा अंतर नहीं रहेगा।

इससे स्मगलिंग का सोना बाजार में खप नहीं पाएगा तो भावों में भी अंतर नहीं रहेगा। अभी तक अलग-अलग शहरों में भावों में फर्क रहता था। बजट से पहले सोने-चांदी पर 15 प्रतिशत आयात शुल्क लगता था। इसमें 2.5 फीसदी कृषि आधारभूत तीन प्रतिशत जीएसटी लगता था। कुल 18 फीसदी से ज्यादा कर लगता था। अब आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया गया है। तीन प्रतिशत जीएसटी मिलाकर कुल 9 प्रतिशत कर लग सकेगा।

सोने-चांदी के भाव
तारीख         सोना     चांदी

  • 18 जुलाई     76125     94200
  • 19 जुलाई     75300     91750
  • 20 जुलाई     75150     91300
  • 22 जुलाई     75000     90900
  • 23 जुलाई     69000     88200
  • 24 जुलाई     68000     88000
  • 25 जुलाई     67000     85000
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें