फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल: झज्जर में CMO ने खुद संभाला मोर्चा; डेंटल, आयुर्वेदिक, NHM चिकित्सकों ने किया इलाज

Thu, 25 Jul 2024 12:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर वीरवार को जिले के लगभग 160 सरकारी चिकित्सक अपनी चार मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। सरकारी चिकित्सकों ने हड़ताल के दौरान आपातकालीन, ओपीडी, पोस्टमार्टम और ऑपरेशन नहीं किए।
विज्ञापन
मरीजों की जांच करते डॉक्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर वीरवार को मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर रहा और जिले में 55 डॉक्टरों की वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। झज्जर के सरकारी अस्पताल में डेंटल, आयुर्वेदिक, एनएचएम के 35 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इससे मरीज़ों कों ज्यादा दिक्कत नहीं आई। सभी ओपीडी सुचारु रूप से चली। सिविल अस्पताल में हड्डी, बंधिकरण के ऑपरेशन नहीं हुए। मरीजों को अगली डेट दे दी गई। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने खुद सिविल अस्पताल का दौरा किया और खुद मरीजों की जांच की।

विज्ञापन


विज्ञापन


हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर वीरवार को जिले के लगभग 160 सरकारी चिकित्सक अपनी चार मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। सरकारी चिकित्सकों ने हड़ताल के दौरान आपातकालीन, ओपीडी, पोस्टमार्टम और ऑपरेशन नहीं किए। चिकित्सकों की हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। इसके लिए वैकल्पिक चिकित्सकों की ओपीडी, आपातकालीन, पोस्टमार्टम के लिए ड्यूटी लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें