फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अतिक्रमण से जकड़ी है गांधी मार्केट की सड़क, प्रशासन मौन

Thu, 14 Mar 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक गांधी मार्केट की सड़क अवैध कब्जों में जकड़ी हुई है। यहां दुकानों के आगे सड़क पर 10 से 15 फुट तक कब्जे होने से अनाजमंडी की तरफ आने-जाने वाले लोग खासे परेशान होते हैं। हर रोज बढ़ते अतिक्रमण के कारण यहां जाम की समस्या विकराल है। आने वाले दिनों में समस्या और गहरा जाएगी, क्योंकि अगले महीने अनाज मंडी में बिक्री के लिए किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में अपनी फसल लेकर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को भी कई वाहन चालक यहां जाम में फंसे रहे। राहगीर सुरेंद्र, पवन, सुभाष, सतीश कुमार ने कहा कि प्रशासन की शहर में अतिक्रमण हटाओ मुहिम लगातार चलती रहनी चाहिए। जिन सड़कों पर स्थिति बदतर है वहां पहले प्राथमिकता आधार पर सड़कों से अतिक्रमण हटवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेलवे रोड पर तो नगर परिषद व पुलिस की ओर से मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता रहता है मगर वेस्ट जुआं ड्रेन चौराहे के साथ लगते गांधी मार्केट की तरफ जाने वाली सड़क पर अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। इसके कारण यहां हालात काफी खराब ही नजर आते हैं। दुकानों के आगे 10 से 15 फुट तक दोनों तरफ अतिक्रमण होने के कारण अक्सर वाहन चालक, स्कूली बसें, दुपहिया व अन्य वाहन जाम में फंसे रहते हैं। जब कोई शख्स दुकानदारों से सामान पीछे रखने के लिए आग्रह करता है तो वे उनके साथ ही उलझने लग जाते हैं। राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर की सभी सड़कों पर बढ़े अतिक्रमण को हटवाए जाने के लिए निरंतर कार्रवाई करनी चाहिए। गांधी मार्केट में तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होती ही नजर नहीं आती। इसके कारण अब इस सड़क की हालत यह है कि यहां देखादेखी दुकानदार अपनी दुकानों के आगे कई-कई फुट तक सामान रखकर राहगीरों को परेशान करने का कार्य कर रहे हैं। मंडी में ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहन लेकर आने वाले किसानों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन




वर्जन...

अतिक्रमण हटाओ मुहिम निरंतर चल रही है। नियमानुसार उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। जल्द ही गांधी मार्केट में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

-सुनील हुड्डा, एसआई, नगर परिषद।



-फोटो 51 : गांधी मार्केट में बढ़े अतिक्रमण के जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें