फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माजरा में रंजिश के चलते युवक के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी(झज्जर)। गांव माजरा दूबलधन में रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे युवक को चोटें आई। हमले के बाद युवक को प्राथमिक उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन

जहां प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के बाद युवक को छुट्टी दे दी गई। युवक ने मामले की शिकायत बेरी थाने में दर्ज करवाई। पुलिस एक महिला सहित 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
पुलिस दी शिकायत में गांव माजरा दूबलधन निवासी देवेंद्र पुत्र दयाकिशन ने बताया कि उसके भाई ने गांव में गाड़ियों को वाशिंग करने के लिए सर्विस स्टेशन खोल रखा है। वहां पर एक कार तेज रफ्तार से आकर रुकी और जिसमें गांव का ही एक युवक उतरा हो गाली-गलौज करने लगा। उसके बाद वह अपने बेटे व पत्नी को गाड़ी में बिठाकर दोबारा सर्विस स्टेशन पर आया और उसके बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर दिया। जिस परिवार ने मारपीट व हमला किया है उस परिवार के साथ करीब 12 साल पहले झगड़ा हुआ था। जिसका पंचायती तौर पर फैसला हो गया था।
विज्ञापन

वर्जन --
गांव माजरा दूबलधन में युवक पर हमला करने की सूचना मिली थी। हमले में घायल के बयान पर गांव माजरा दूबलधन की एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। - मोहित, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें