फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी के लिए मारामारी, बारी के इंतजार में किसानों के बीच धक्कामुक्की

विज्ञापन
खाद देने के लिए लाइनों में लगे किसान। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में खाद बिक्री केंद्र पर शनिवार को 700 बैग डीएपी पहुंचा है। पुलिस की मौजूदगी में डीएपी खाद का वितरण किया है। सुबह के समय अपनी बारी आने के इंतजार में किसानों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई थी। उसके बाद खाद बिक्री केंद्र के कर्मचारियों ने पुलिस को मौके पर बुलाया और पुलिस ने किसानों की लाइनें लगवाई। महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगवाई गई।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार की रात के समय भी करीब 10 बजे तक कृषि विभाग के अधिकारियों में की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया। इस समय सरसों की बिजाई का कार्य चल रहा है और किसान गेहूं की बिजाई की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। झज्जर की अनाज मंडी में सरकारी खाद बिक्री केंद्र पर लंबी लाइनें लग रही है और घंटों इंतजार के बाद एक एक किसान को दो दो खाद के कट्टे वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
किसानों से अपील है कि वे खाद को लेकर मारामारी न करें। गेहूं के सीजन में खाद की कमी नहीं रहने दी जाएगी। खाद की धीरे-धीरे आवक हो रही है।
- इंद्र सिंह, उप निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें