फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने उपायुक्त कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। भारतीय किसान संघ ने बुधवार को मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया और जिला अध्यक्ष सतीश छिकारा के नेतृत्व में उपायुक्त श्यामलाल पूनिया के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान खुशहाल होगा तो देश प्रगति करेगा। इसलिए सरकार को किसानों की मांगों को मानना चाहिए। सतीश छिकारा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कई महीनों से किसान अपनी मांगों को लेकर बॉर्डर व विभिन्न जगह बैठे हुए हैं, लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। सरकार को किसानों की बातों को सुनना चाहिए। उन्होंने अपने ज्ञापन में लिखा कि केंद्र सरकार की तरफ से अलग-अलग प्रकार की कई योजनाएं चल रही हैं लेकिन मुख्य विषय जो किसानों में अशांति का कारण बना हुआ है वह हैं, किसानों की उपज का लाभकारी मूल्य क्यों नहीं मिल रहा है। विभिन्न बिंदुओं पर सुझाव दिए हैं।
उन्होंने कहा कि किसान की उपज से व्यापार करने वाले तो फल फूल रहे हैं और किसान गरीब होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार भाव एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी सैकड़ों रुपये का अंतर है। किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य देना होगा। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, मालिक राम, अजय कादयान, सूरज प्रकाश, सतेंद्र, रवींद्र, नीरज, महाबीर, रिंकू, मोनू, रामबीर, जसबीर, जयपाल, संदीप कादयान, रामसिंह, संजय जाखड़, सुलोचना नेहरा, नीलम आर्य, सरदार सिंह, अशोक प्रधान, अजुर्न प्रधान, जेपी डागर, धर्मसिंह, जगबीर सिंह, प्रेम सिंह, सूबेदार महेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें