बुधवार को स्थगित रहने के बाद टीकरी बार्डर पर वीरवार को संयुक्त किसान मोर्चा की सभा विधिवत चली। कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने किसानों को संबोधित किया। नौजवान सभा पंजाब के नेता दर्शन सिंह ने कहा कहा कि भाजपा सरकार आंदोलन को कमजोर करने के लिए हरियाणा व पंजाब के किसानों में फूट डालने की चाहे जितनी कोशिश कर ले टीकरी बार्डर पर किसान अपनी भलाई के लिए एकजुट होकर लड़ेंगे।
भाकियू रोहतक के नेता जयपाल कुंडू ने कि सरकार किसानों के साथ नाइंसाफी कर रही है। राज्य के मुख्यमंत्री बयान करते हैं कि आंदोलन में किसान नहीं है। भाकियू डकोंदा के बलदेव सिंह भाई रूपा, कुल हिंद किसान सभा पंजाब के प्रधान सुरिंदर सिंह, भाकियू मोगा के सुरेंदर पाल ने गीत पेश किया, भाकियू मानसा की जसबीर कौर, झज्जर के जगबीर, भारतीय किसान यूनियन जींद की सुदेश रेढ़ू, नांगलोई में रह रही कैथल के पाई की अमृता कुंडू औरराम सिंह राणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।